मथुरा । छाता नगर व क्षेत्रीय सैकड़ों गुस्साये लोगों ने नोट बंदी से परेशान होकर व स्थानीय सिंडीकेट बैंक कर्मियों के द्वारा की जा रही नवीन करेंसी की धांधली से परेशानी से व्यथित सिंडीकेट बैंक के गेट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पुरानी तहसील परिसर के निकट सिंडीकेट बैंक के समक्ष सर्व समाज के प्रतिनिधिगण एकत्रित होने लगे और बैंक के समक्ष खड़े होकर धांधली बर्रदाश्त नहीं होगी’ के नारे लगाकर बैंक कर्मियों की आये दिन अभद्रता से रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान्र नेता पुरूषोत्तम चैधरी ने कहा कि सूत्रोंट बंदी की घोषणा के बाद सिंडीकेट बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा नगर व क्षेत्र के किसानों व बुजुर्गों की अनदेखी कर भाई भतीजावाद का व्यवहार कर जान पहचान वालों को अंदरखाने नई करेंसी का वितरण किया जा रहा है ।अगर शीघ्र ही बैंक कर्मियों ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । इस अवसर पर कौमी एकता मंच के संयोजक खगुल भारद्वाज ने कहा कि सिंडीकेट बैंक के किसान मजदूर खाता धारकों ने मेरे पास आकर अपना दुखडा सुनाया, यदि शीघ्र ही सिंडीकेट बैंक कर्मियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो क्षेत्रीय किसान मजदूरों के रोष को झेलना पड़ेगा जायेगा। इस अवसर पर डाॅ हारून जर्राह, किसान नेता छिद्दी सिंह, ठाकुर किशन सिंह, इकराम सभासद, हाजी नवाब ,मौहम्मद सरफुद्दीन ,प्रेम सिंह, टीकम सिंह जादौंन, रूप चंद्र चैधरी, आदि उपस्थित थे





