गैर कांग्रेसी सरकारें कर रहीं सिर्फ अपना फायदा : माथुर

गैर कांग्रेसी सरकारें कर रहीं सिर्फ अपना फायदा : माथुरमथुरा। शहर कॉग्रेस कमेटी द्वारा गणेशधाम कॉलौनी, जयसिंहपुरा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कॉग्रेस विधानमण्डल दल नेता विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि 27 साल से उत्तर प्रदेश की जनता बेहाल है। उत्तर प्रदेश में जब से कॉग्रेस सत्ता से हटी है तब से आज तक क्षेत्र के विकास गति बंद हो चुकी है, गैर कॉग्रेसी सरकारें सिर्फ  और सिर्फ  अपना फायदा करने में लगी रहती है। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि जिस औसत से महंगाई देश में चरम सीमा पर है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला वक्त केसा होगा। आम आदमी को रोजमर्रा की वस्तुऐं जैसे आटा, दाल, तेल, सब्जी आदि को खाने से पहले महंगाई के बारे में पॉच बार सोचना पड़ता है कि आज की सभा की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता गैर कॉग्रेसी सरकारों को हटाकर अबकी बार कॉग्रेस को जनहित नितियों एंव विकास कार्यो, कानूनी व्यवस्था सही बनाये जाने हेतु कॉग्रेस पार्टी को सत्ता में लायेगी। अध्यक्षता सूफी बशीरुद्दीन शाह पप्पन मियां तथा संचालन हनीफ खान ने किया। कार्यक्रम में  अरविन्द नाथ चतुर्वेदी, महेश रावत, गजानन्द चतुर्वेदी, अजय शर्मा एड., राहुल अरोड़ा, नियाज कुरैशी, जितेन्द्र मणि, विष्णु राजपूत, सिम्मी बेगम, राजू फारुकी, फ कीरा खान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का  ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. माथुर को टिकट मिलने पर हर्ष

  1. मोदी एक अच्छे कार्टूनिस्टः प्रदीप माथुर

  1. अम्बेडकर ने दिलाया दलित, शोषितों को सम्मान : माथुर




Mediabharti