गोकुल के चार मन्दिरों मंे एक साथ लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में चोरो का आतंग इतना बढ़ गया है की अब चोर भगवान के घर में भी चोरी करने में भी नही घबराते और न ही इन्हे कोई डर है ऐसा ही एक मामला सामने आया है मथुरा के गोकुल गांव में जहां भगवान श्री कृष्ण का बचपन गुजरा। यहां चोरों ने एक साथ 4 प्राचीन मन्दिरों में चोरी कर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया और साफ बच निकल भागे। वहीं पुलिस सिर्फ हाथ पांव मारती रह गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली गोकुल गांव में बीती रात अज्ञात चोरों दुस्साहस का परिचय देते हुए एक साथ यहां के 4 प्राचीन मंदिरों पर धावा बोल दिया। चोर मन्दिरों से चोरी कर लाखों रूपये की नगदी, श्रृंगार आदि के आभूषण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर यहां से साफ बच निकल भागे। चोरों ने यहां के प्रमुख नांदघाट स्थित मन्दिर (यमुना जी का आरती स्थल), ठकुरानी घाट मंदिर, गोसाई की प्रथम बैठक और महाप्रभु की बैठक जैसे पवित्र स्थानों को अपना निशाना बनाया। हालांकि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है लेकिन पुलिस चोरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अब देखना ये है की माखन चोर भगवान श्री कृष्ण के भी पवित्र मन्दिर में हुई चोरी को करने वाले चोर कब तक पुलिस की पकड़ से दूर रह पायेंगे क्या पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पायेगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti