गोकुल चेयरर्मन की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित भाजपा सड़कों पर उतरी

भाजपाईयों ने किया कलैक्ट्रेट सभागार पर कमिश्नर की मीटिंग का घेराव

प्रशासनिक अधिकारियो से हुई तड़का भड़की

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के कस्वा गोकुल में विगत दिनो कस्वा में हुए विवाद में थांनाध्यक्ष की एक तरफा कार्यवाही से भाजपा व् जनता में आक्रोश भड़क गया और आज सैकड़ो की तादाद में जनता व् भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डीपी गोयल व पूर्व जिलाध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुच गए वहाँ पर सभी अधिकारी कमिश्नर के साथ मीटिंग में थे तो भाजपा नेता सभागार में जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुचे यहाँ पर तैनात उप जिलाधिकारी महावन ने नेताओ को रोकने की कोशिश की तो आक्रोश भड़क गया और नारेवाजी पुलिश प्रशासन मुर्दावाद एसओ महावन मुर्दावाद होने लगी और जिलाध्यक्ष सहित सभी नेता व् जनता सभागार के आगे धरना देकर बैठ गए व दूसरे पक्ष के लोगो के मेडिकल कराने, मुकदमा दर्ज करने व् सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच कराने की मांग करने लगे और तनाव व् नारेवाजी बढ़ती गयी तो कमिश्नर ने डीएम व एसएसपी को वार्ता हेतु भेजा और डीएम के आग्रह पर सिटी मजिस्ट्रेट के आॅफिस में वार्ता हुई। जिसमे भाजपा नेताओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महावन थाना पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही की है चेयरमेन व् उसके बेटे को जेल भेज दिया व् दूसरे पक्ष का मेडिकल भी नही कराया एक पक्षीय मुकदमा दर्ज किया है हरिजन एक्ट की कार्यवाही अनुचित है सारे प्रकरण की जाँच हो अन्यथा भाजपा मथुरा जनपद में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी इस आक्रोश को देखते हुए डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच सीओ से कराने तथा दूसरे पक्ष से घायल बिरमा देवी पुरषोतम व् बुद्धिराम राम पटेल आदि का मेडिकल कराने व आवश्यक मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोश शांत हुआ इस अवसर पर सभागार के बाहर धरने पर पूर्व जिला अध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा ने कहा कि पुलिस की बर्बर कार्यवाही असहनीय है जन प्रतिनिधि को जेल व हमलावर बाहर घूम रहे है थानाध्यक्ष महावन एक तरफा हरिजन एक्ट की कर्यवाही कर रहे है प्रशासन होश में आये नही तो प्रशासन की ईट से ईट बजा दी जायेगी। तीन दिन में सकरात्मक कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा आंदोलन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि बार बार चेताने के बाद भी पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही है। डीएम एसएसपी रवैया सुधार ले अन्यथा परिणाम गम्भीर हो सकते है। सारे जनपद में पुलिस लूट कर रही है थाने उगाही का केंद्र बन गए है कार्य प्रणाली में सुधार होना चाहिये नही तो संघर्ष का बिगुल बजेगा। पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, चेतन पराशर, रविन्द्र पाण्डेय ने हुंकार भरते हुए जनता व् कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि पुलिस के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाये। पुलिस की लूट का विरोध करे। जनता की आवाज बने। सपा व पुलिस के खिलाफ आवाज बुलन्द कर घेराव व् धरना में डीपी गोयल, पदम् सिंह शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, चेतन पराशर, रामकिशन पाठक, प्रमोद विकानेरी, संजय शर्मा, सतपाल चैधरी, संजय दीक्षित, हरीश सुहाना, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपेंद्र चतुर्वेदी, नितिन दिवाकर, ठाकुर रामजीलाल, अमित शर्मा, गोरीशंकर, जनक गुर्जर, मनोज पटेल, राहुल चैहान, संकेत सरदार, बाबा कमलदास, प्रेम ठेकेदार, राम पटेल, परषोत्तम पटेल, बुद्धि पटेल, गोपाल, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित थे


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti