गोकुल बैराज के रख रखाव हेतु 1 करोड़ स्वीकृति- प्रदीप माथुर

मथुरा। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने लखनऊ से लौटकर बताया कि गत एक वर्ष के प्रयासों के बाद गोकुल बैराज के रख रखाव हेतु एक करोड़ रू0 की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने बताया कि गोकुल बैराज की रख-रखाव के लिये सालाना लगभग एक करोड़ रू का खर्च आता है। जिसकी पूर्ति पूर्व में टोल टैक्स के माध्यम से की जाती रही है परन्तु जब से उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स पुल पर से हटाये गये है तब से गोकुल बैराज के रख-रखाव की समस्या पैदा हो गयी है तथा इसके साथ साथ जल निगम की निर्माण खण्ड शाखा को इसके संचालन में दिक्कते हो रही है। विधायक माथुर ने बताया कि  गोकुल बैराज के 21 गेटों तथा बैराज से लगी हुई मशीनों के रख-रखाव हेतु एक करोड़  रू0 की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि सचिव नगर विकास एस0पी0 सिंह के साथ मिलकर इस कार्य में गति दी, तथा कहा कि यह धनराशि जलनिगम की निर्माण खण्ड के द्वारा पूर्व में खर्च किये गय पैसो के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने के बाद अवमुक्त होगी और इसके संदर्भ में उनके द्वारा जलनिगम के अधिशासी अभियंता को अवगत् करा दिया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti