मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के कस्वा गोकुल में हथियार बन्द अज्ञात बदमाशों ने क्षेत्र के रतन चैक के पास एक अश्राम में धावा वोल कर आश्रम के चैकीदार की हत्या कर आश्रम में रखी लाखों रूपयें कीमत का सामान व नगदी लूट कर ले गये। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर चैकीदार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्वा गोकुल में रतन चैक के पास एक आश्रम में आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने धावा वोल दिया। आश्रम के चैकीदार द्वारा बदमाशों को टोकनें पर बदमाशों ने चैकीदार की गोली मारकर हत्या कर और उसके उपरान्त आश्रम में रखें लाखों रूपयें कीमत का सामान व नगदी को लूट कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर आस पास के लोगों का जमघट लग गया। सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक चैकीदार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं।





