गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर ने की यमुना मुक्ति पदयात्रा की सफलता को यमुना पूजा

यमुना पूजन करते गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम लाल व अन्य

मथुरा। गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ पुरूषोत्तम लाल द्वारा यमुना भक्त अपने उद्देश्य में सफल हो और यमुना की निर्मल धार पुनः ब्रज में आये संकल्प पूर्ति के लिये चलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की सफलता के लिये श्री विश्राम घाट पर पूजन किया गया। 12 मार्च को प्रातः चतुर्वेदी समाज व यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों की उपस्थिती में भव्य यमुना पूजन और अर्चन किया गया। जिसमें सभी ने यमुना मैया से पदयात्रा की सफलता की प्राार्थना की। पूज्य श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज द्वारा यमुना पूजन किया गया। उन्होने चतुर्वेदी समाज से यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने की अपील करते हुये कहा कि हम यमुना पुत्र कहलाते है और इस कथन को सत्य करने का अवसर है। हमें यमुना की रक्षा के लिये हर कुर्बानी के लिये तैयार होकर पदयात्रा में सम्मिलित होना पडेगां। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, यदुनन्दन लाल बाबा, मकरन्द बाबा, देवो पन्डित, महेश पंडित, विजय पण्डा, रामदास चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अनिल शास्त्री आदि  उपस्थित रहे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login