मथुरा। गोवर्धन में यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया, जिसमें तलहटी परिक्रमा मार्ग, कुण्डों का जीर्णोद्धार, आदि कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सतीश प्रधान आन्यौर, सत्तो प्रधान जतीपुरा, ठा. मेघश्याम माधुरी कुण्ड के प्रधान सकीतरा के प्रधान मेघश्याम जी अवलोकन कर जो कमियां शेष रह गई हैं उनको शीघ्र दूर कर लिया जायेगा। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आज शुक्रवार शाम 5 बजे चरर्णामृत कुंड पर उपस्थित होने को कहा है, क्योंकि गुरू पूर्णिमा नजदीक आ रही है। इस कारण सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए शासन प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। संस्थापक प्रदीप बंसल के आगमन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। अदृश्य शक्ति की सोच एवं मिशन के संस्थापक जी की सोच एक समान है। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल की सोच समय से पूर्व ही साकार होने जा रही है। उन्होंने ब्रज की प्राचीन धरोहर एवं संस्कृति को बचाने का जो वीणा उठाया था उसे वह पूरा करके ही दम लेंगे। 5000 वर्ष पूर्व की अंतरग्रही तलहटी परिक्रमा का शुभारंभ परम पूज्य गुरू शरणानंद महाराज के करकमलों द्वारा किया जाएगा।





