
आईपीएस धर्मेन्द्र शर्मा का स्वागत करते मन्दिर पदाधिकारी
गोवर्धन। आई0पी0एस0 बने महरौली निवासी धर्मेन्द्र शर्मा ने गोवर्धन पहुंच कर दानघाटी मन्दिर में पूजा अर्चना कर मनौती मंागी। गोवर्धन क्षेत्र का गौरव बनने वाले धर्मेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है वहीं गंाव गंाव में स्वागत समारोह किया जा रहा है। गोवर्धन परिवार के साथ पहुंचे धर्मेन्द्र शर्मा ने गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की। वहीं मन्दिर प्रबन्धक राधाचरन कौशिक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र का नाम सदैव रोशन रखूंगा। तथा गंाव गांव सभी बुजुर्ग और युवाओं का जो प्यार मिल रहा है उसका सदैव ऋणी रहूंगा। देश की सेवा पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करूंगा। जो मुझे मेरे परिवार ने संस्कार में ढाला है। उनका नाम रोशन रखूंगा। क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले के साथ साथ मुझे जो सेवा का मौका मिलेगा उसे बखूबी से निभाऊंगा। मन्दिर कमैटी के प्रबंधक राधाचरन कौशिक ने कहा कि हमारे क्षेत्र ही नहीं बल्कि समाज का भी नाम रोशन किया है। होनहार युवाओं को कमैटी सदैव स्वागत के लिए तैयार है। धर्मेन्द्र शर्मा अपने पिता राधारमन शर्मा, माता प्रभा शर्मा, दादी लक्ष्मी, भाई ललित शर्मा के साथ दर्शन को पहुंचे। इस अवसर पर राधाचरन कौशिक, रमाकान्त नेता श्याम सुन्दर शर्मा, अंशू शर्मा, सोनू लम्बरदार, विनोद कौशि, जगदीश कौशिक, डालचन्द चैधरी, अशोक कौशिक आदि मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS