गोवर्धन के दानघाटी मन्दिर में श्रद्धालु की चैन स्नैचिंग

गोवर्धन। थाने से चन्द कदमों की दूरी पर चैन स्नैचरों ने श्रद्धालु के गले से दो तोला सोने की चेन तोडकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को सन्दीप कुमार निवासी बरेली अपने दो मित्रों के साथ नोएडा से गिर्राज धाम की सप्त कोसीय परिक्रमा करने के लिये आये थे। जहाॅ थाने से चन्द कदमों की दूरी पर श्रद्धालु भक्तों की जेव एवं गले की चेन पार करने के लिये चेन स्नेचर कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दानघाटी मंदिर में उमडने बाली श्रद्धालु भक्तो की भीड़ का लाभ लेने के लिये अपना डेरा उाले हुए है। इतने बउे पर्व पर गिर्राज धाम में उमडने वाले श्रद्धालु भक्तों के जन सैलाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई खास इन्तजामात नही किये गये। जिसका भरपूर फायदा उठाते ये चेन स्नेचर श्रद्धालु भक्तों की जेव काट एवं गले में पडी चेन को देखते ही देखते पार कर देते है। ऐसा ही बाक्या शनिवार को दानघाटी मंदिर में देखने को मिला जहाॅ बरेली निवासी सन्दीप की करीव दो तोला सोने की चेन को चेनस्नैचरों ने तोडकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। लेकिन घटना के बाद भी थाना पुलिस ने दानघाटी मंदिर घात लगाये बेठे चेनस्नैचरों को पकडना उचित नही समझा। बही श्रद्धालु सन्दीप ने अज्ञात चेनस्नैचरों के खिलाफ थाना गोवर्धन में लिखित शिकायत दी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti