गोवर्धन के सैंनी मोहल्ला में हुआ सपा का महा सम्मेलन

गोवर्धन के सैंनी मोहल्ला में हुआ सपा का महा सम्मेलनमथुरा । गोवर्धन बस स्टैड के निकट सैनी मोहल्ला में हुई सपा विशाल महा सम्मेलन में शुक्रवार गोवर्धन आये मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह ने जमकर प्रदेश सरकार का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जिस सम्मान के हकदार है आप वो सम्मान, रोजगार के साथ बापस लौटाने का कार्य करूंगा। लेकिन सैंनी और गुर्जर समाज के लोगों पर समाजवादी का कर्ज है उसे उतारने का कार्य करना होगा। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सैंनी और गुर्जर समाज को समझा है वो हैं नेताजी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, उन्होंने आगरा से रामसकल गुर्जर को एमएससी बनाया मीनिस्टर बनाया बुलन्दशहर से नरेन्द्र भारती को एमएलसी बनाया और आपका छोटा भाई साहब सिंह संैनी को कैबिनेट मंत्री बनाया है। यह कर्ज सैंनी और गुर्जर समाज के लोगों को 2017 में व्याज सहित कर्ज लौटाना होगा और गोवर्धन विधान सभा से ठा. किशोर सिंह को भारी मतों से जिताकर विधान सभा मंडल में भेजना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिव सैना को धर्म पंचायत बनानी है तो हरिद्वार, जौनपुर आदि जगहों पर बनाये जहां मुसलमान गढ़ हैं वहां बनाने का कार्य करेें। भाजपा दूहरी रातनीति खेल लोगों को घुमरा करती है। 

 गोवर्धन विधानसभा प्रात्याशी ठा. किशोर सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांगे। सैंनी औ गुर्जर समाज में जोश भरते हुए कहा कि समाज आगे आये किसी के बैकाबे में ना आये। विधान सभा चुनावों में गोवर्धन विधान सभा से ठा. किशोर सिंह का चुनाव नही बल्कि मेरा है और मेरी इंज्जत का सवाल है इन्हें आपको भारी मतांे से जिताना होगा। वहीं ठा. किशोर सिंह ने जनता से झोली फैलाके जनता से वोट मांगा, अन्जाने में हुई गलतियों की मांफी मांगी। गोवर्धन में आयोजित सपा विशाल महा सम्मेलन में नरदेव रागनी कम्पटीशन ने पंडाल में बैठी भीड़ मनोरंजन कराया। 

कार्यक्रम का संचालन तनवीर अहमद ने किया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तुलसीराम ने की। गोवर्धन विधान सभा प्रत्याशी ठा. किशोर सिंह, युवा सपा नेता जीतू भईया ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह, विद्यायक हरिओम यादव को राधाकृष्ण की चांदी की छवि भेंट कर 51 किलो फूलों माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डा. अशोक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष तुलसीराम ठा.मुकेश सिकरवार, लोकमणि कांत जादांैन, वीरेन्द यादव, लक्ष्मण प्रधान सेरसा, हरिओम प्रधान फौडर रूप सिंह प्रधान पाली डूंगरा, जयदेव पप्पू प्रधान, महेश प्रधान नारायाण प्रधान, नथ्थो सैंनी सकरवा, सपा जिला सचिव कृष्ण मुरारी लेहिया वाहनी गोवर्धन विधान सभा अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, अध्यक्ष मनोज शर्मा, रोहन चैधरी, डा. हरस्वारूप, आदि हजारोें की संख्या में लोगांे की भीड़ उपस्थित रही। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti