
विधान सभा में रिंग रोड की रखी मांग
गोवर्धन में वार्ता में बोलते विधायक राजकुमार रावत
गोवर्धन। सूबे की राजधानी लखनऊ से केबिनेट स्तर पर गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की गई घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने कहा है कि विधान सभा में बार बार प्रश्न उठाये जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांग पूरी कर ली गई। यह क्षेत्र की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पूर्व में एक चुनावी सभा में गोवर्धन की जनता से वायदा करके गये थे कि सरकार आयी तो तहसील का दर्जा दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा की याद सदन में उनके पुत्र सीएम अखिलेश यादव को दिलाई। कई बार विधान सभा में मांग की गई। प्रस्ताव की मंजूरी पर क्षेत्र की जनता को तहसील मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बताया कि उन्होंने गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विधान में गोवर्धन व राधाकुंड में रिंग रोड की मांग की है। तीर्थ स्थली गोवर्धन को 24 घंटे बिजली दिलाई जाएगी। मथुरा जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करा दिया है। इससे सूखा की चपेट में आये किसानों को राहत मुआवजा मिल रहा है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि वंटू रावत, राम अवतार कौशिक, वनवारी लाल आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS