गोवर्धन तहसील में पटटा शिविर 22 को

मथुरा। तहसील गोवर्धन के 24 ग्रामों के 24 तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पांच वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर आगामी 22 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा। उप जिलाधिकारी गोवर्धन द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिविर में ग्राम पाडल, फोडर, गांठौली, सोन, मलहू, माधुरीकुण्ड, पलसो, नैनूपट्टी, सीह, भरनाखुर्द, कमई, राकौली, खोर, रीठौरा, मरगौरा, चिकसौली, सौंख उर्फ डुगरा पट्टी, मुडसेरस, ततारपुर, उंचागांव, डिरावली, सहार, सिवाल तथा वोरपा आदि स्थित तालाबों के पट्टे होंगे। उन्होंने बताया कि पटटा आंवटन में उप्र राजस्व कोड नियमावली के अनुसार 0.2 हैक्टेयर से 2 हैक्टेयर तक 2000 रूपये प्रति एकड लगान के आधार पर राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को और 2 हैक्टेयर से बड़े तालाबों का 4 हजार रू0 प्रति एकड़ लगान के हिसाब से राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम ग्राम सभा स्तर की मछुआ सहकारी समिति को वरीयता मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजीव भवन स्थित मत्स्य कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सौंख में नारियल फोड़कर किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

  1. सौंख-गोवर्धन रोड पर चलते-चलते टूटा टैªक्टर

  1. कस्बा सौंख में डेंगू की चपेट में आए ग्रामीण




Mediabharti