गोवर्धन तहसील होने पर कस्बावासियों में खुशी

गोवर्धन। पिछले काफी समय से राधाकृष्ण सेवा समिति गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग कर रही थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने की घोषणा पर समिति के लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सौंख अड्डा स्थित राधाकृष्ण सेवा समिति के कार्यालय पर भारी संख्या में लोग पहंुचना शुरू हो गये। इस अवसर पर समित के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने कहा कि तहसील की घोषणा होने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई लोग फूले नहीं समा पा रहे। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूरन कौशिक, संजीव कौशल, गिरधारी, सियाराम शर्मा, रामबाबू सैनी, पहलवान, मनीष गौड, गणेश, मोहन सिंह आदि थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login