
गोवर्धन थाने के फील्ड में जनता के सामने फरियाद लेकर आये फरियादी को मारपीट कर थाने से बाहर भगाते थाना प्रभारी
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा से अपनी फरियाद लेकर थाने पहुॅचे पति, पत्नि की फरियाद सुनने की बजाय उल्टे उसे मारपीट कर थाने से पांव पकड़ बाहर फेंक दिया। जो कस्बे में चर्चा का बिषय बना हुआ हैं।
जतीपुरा निवासी पंकज को परिवारीजनों ने पंकज के घर पर जवरजस्ती कब्जा करने की कौशिस कर रहे है। जिसकी शिकायत लेकर पंकज दो दिन पहले थाना पुलिस से मिला लेकिन थाना पुलिस ने पंकज की बात सुनने की बजाय पंकज को थाने फटकार देकर भगा दिया। वही पंकज को परिजनों ने रविवार का मारपीट कर घर से भगा दिया। अपनी फरियाद लेकर अपनी पत्नि रजनी और पालतू पशुओं को लेकर थाना पहुॅचा जहाॅ थाना पुलिस ने पीडित पंकज की फरियाद सुनने की बजाय पंकज व पत्नि रजनी के साथ नीचे गिराकर मारपीट करते हुए पंकज का पैर खीचंकर थाने से बाहर भगा दिया। पुलिस की कार्यशेली को सड़क पर खडे देख रहे लोेगों मे पुलिस द्वारा पंकज के साथ किया गया व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। पंकज के साथ पुलिस द्वारा किये व्यवहार से पुलिस जमकर मानवाधिकारों का उल्लघन करती दिखाई दी। अव देखना होगा कि पुलिस के इस बर्ताव का संज्ञान मानवाधिकार आयोग ले सकेगा कर क्या पुलिस पर कोई कार्यबाही कर पायेगा।





