बदमाशों द्वारा रात्रि में घर को खंगालने के बाद बिखरा पड़ा सामान
घटना के बाद एसएसपी राकेश सिंह अन्य पुलिस अधिकारी जानकारी लेते हुए
गोवर्धन ब्लाॅक प्रमुख हरचंदी देवी घायल अवस्था में उपचार के लिए जाते हुए
आधे घंटे तक की फायरिंग
दो पुत्रों सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव पालीडूंगरा में बीतीरात ब्लाॅक प्रमुख गोवर्धन के घर पर हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़-तोड़ गोलिया चलाकर दहशत फैला दी। घर में घुसकर लाखों का माल ले गये और ब्लाॅक प्रमुख सहित दर्जनों लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बदमाशों ने जमकर लूटपाट की इस घटना में ब्लाॅक प्रमुख हरचंदीदेवी और उनके पुत्र विपिन पर हरेंद्र घायल हुए है। दो ग्रामीण भी विरोध करने पर बदमाशों द्वारा जख्मी कर दिये गये है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है। डकैती की इस घटना से पूरे परिवार में दहशत है। मौके पर एसएसपी और पुलिस के अधिकारी पहुंचे है।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लाॅक प्रमुख गोवर्धन हरचंदी देवी और उनके प्रधान पुत्र तथा सपा के नेता प्रीतम सिंह के घर रात में एक दर्जन के करीब हथियारों से लैस बदमाशों ने डांका डाला घर की अलमारियों तोड़कर लाखों रुपये के जेबर और नकदी लूटी जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो गोलियां चलाकर उन्हंे घायल कर दिया। उनमें ब्लाॅक प्रमुख हरचंदीदेवी और परिवार के दो लोग शामिल है। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर फायरिंग की। बचाव में आये दो ग्रामीण हरेंद्र व विपिन भी जख्मी हुए है।
सपा नेता के घर पड़ी डकैती से पुलिस के तोते उड़ गये है। एसएसपी राकेश सिंह क्षेत्र की पुलिस और अन्य छोटे अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गये है। घायलों को अस्पताल भेजा गया जिनमें से उपचार के लिये उन्हें आगरा और मथुरा रैफर किया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। बताया गया कि देररात करीब दो और तीन बजे के बीच एक दर्जन बदमाशों ने हमला बोला और ताबड़-तोड़ गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी।
बताया गया कि एक दर्जन बदमाशो ने करीब 2.30 बजे प्रमुख के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश सबसे पहले उन कमरों में पहुंचे यहां पर अलमारी में गहने और नकदी रखी थी। इसी दौरान प्रमुख हरनंदी देवी जाग गयीं और उन्होने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश ने हरनंदी देवी के सिर पर चोट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर उनके दोनों पुत्र विपिन और हरेन्द्र भी जाग गये ओर शोर सुनकर कमरे से बाहर आने की कोशिश की लेकिन बदमाशो द्वारा पहले ही बाहर से गेट की कुंदी लगी होने के कारण बाहर न आ सके। काफी प्रयासों के बाद वह जैसे तैसे बाहर आये तो बदमाशो ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर हरनंदी देवी के पति घर के सामने बने दूसरे घर से आवाज लगायी तो बदमाशो ने उन पर भी फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। बाद में ग्रामीणो ने एकजुट होकर शोर मचाना शुरू कर दिया तो बदमाशो ने ग्रामीणों पर भी फायर कर दिये। इससे ग्रामीण में पुरूषोत्तम, अजय, संत कुमार, बनय सिंह, गोलो देवी, रेखा देवी, अल्पना आदि घायल हो गये। इससे ग्रामीण दहशत में आ गये और बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए गांव से भाग निकलने में सफल हो गये। घटना में ब्लाॅक प्रमुख हरनंदी देवी को इलाज के लिए मथुरा ले जाया गया जबकि दोनों पुत्रों की हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया गया।





