गोवर्धन में चेतक पुलिसकर्मियों ने दुकान में घुसकर श्रद्धालु पर तोडे लठ्ठ्

पैसे न देने पर की श्रद्धालु की लाठियों से की जमकर धुनाई

गोवर्धन। कस्बे में चेतक पुलिसकर्मियों का आतंक खुलेआम देखने को मिल रहा है। जहाॅ चेतक पुलिसकर्मियों द्वारा कस्वे के आस पास के गाॅवों तक जमकर अवैध वसूली की जाती है। वहीं जब महीनेदारी की चैथ नही मिलती तो जबर्दस्ती थाने लाकर लोगों को अपराधी बना दिया जाता है। 

अब तक तो ये खेल दुकानदार एवं स्थानीय लोगों के साथ होता देखा गया। लेकिन विगत रविवार की रात चेतक पुलिसकर्मियों ने गिरिराज धाम यात्रा करने आये श्रद्धालुओं पर वर्दी का रौब कुछ इस तरह चलाया कि पुलिसकर्मी हैवान बन गये और श्रद्धालुओं की पिटाई में पुलिस का डंडा तक टूट गया। लेकिन जहाॅ श्रद्धालु की पिटाई की गई थी वहाॅ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिससे पुलिस की करतूत उन कैमरों में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी जव दुकान स्वामी को हुई तो दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी सूर्यभान सिहं को दी है। लेकिन पुलिस द्वारा की श्रद्धालु की पिटाई को देख हर कोई दंग रह गया और पुलिस की कारनामों को देख कस्वा की जनता में भय व्याप्त हो गया है। लोग कह रहे है क्षेत्र में अब कानून या शासन प्रशासन की नहीं सिर्फ पुलिस की ही रंगदारी चलेगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti