मथुरा । गोवर्धन कस्वा के डीग मार्ग स्थित गुप्ता लाईट हाउस की दुकान में बीति रात्रि को चोरों ने दुकान की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्राकश में आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहॅुची थाना पुलिस ने बारदात स्थल का निरीक्षण कर असमंजस की स्थिति में पहुॅची हुई है।
थाना व कसबा के डीग मार्ग स्थित गुप्ता लाईट हाउस की दुकान में बीति रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे लाखांे रूपये की नगदी सहित एलईडी, एलसीडी, टीवी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। और अज्ञात चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से बारदात स्थल से फरार होने में भी सफल हो गये। लेकिन घटना की स्थानीय लोगों सहित पुलिस प्रशासन को कानोंकान भनक तक नही लग सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात्रि को प्रतिदिन की भांति दुकान स्वामी दीपक गुप्ता अपनी दुकान को बंदकर घर गये थे कि रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवाल काटकर गल्ले में रखी नगदी व सामान को चोरी कर ले गये। उक्त घटना की सूचना पडोसियों द्वारा दुकान स्वामी को दी गई। चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे दुकान स्वामी दीपक गुप्ता द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई बताई। सूचना पाकर बारदात स्थल पर पहुॅची थाना पुलिस ने बारदात स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। जहाॅ मिले निशानदेही को देख पुलिस कुछ असमंजस की स्थित में पहुॅची है। दुकान स्वामी दीपक गुप्ता के अनुसार दुकान से 8 से दस एलईडी टीवी व 1 लाख साठ हजार रूपये की नगदी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





