कैप्शनरू यमुना मिशन के कार्यकर्ता गोवर्धन में जनजागरण रैली निकालते हुए
मथुरा। यमुना को स्वच्छ बनाने और आसपास स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में आज यमुना जन जागरण रैली निकाली गयी जिसमें सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने के लिये पे्ररित किया गया। कस्बा में आज देवेन्द्र शर्मा के सानिध्य में निकली गयी रैली में स्कूल के बच्चों ने भी सहयोग दिया। रैली में लोगों से कूड़ा न डालने के लिए प्रेरित किया गया। यमुना मिशन के संयोजक अनिल शर्मा, गोवर्धन प्रभारी दाऊदयाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश, पूरन कौशिक ने बताया कि मिशन का उद्देश्य है कि गन्द्गी न हो। इन लोगो द्वारा जगह जगह डस्टबिन भी रखे गए। ब्रज के साथ पूरे राष्टकृ में हरियाली आये, ब्रज की पुरातन संस्कृति एवं ारोहरों की रक्षा एवं यमुना महारानी की शुद्धि एवं रक्षा हेतु जन जाग्रति के लिये यह जागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। जनजागरण पत्रयात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। इस अवसर पर यमुना मिशन द्वारा कराये जा रहे कार्यो से अवगत करा उन्हे राष्टहित के लिये हरियाली, ारोहरों की रक्षा एवं पुनुर्द्घार तथा यमुना शुद्धि से जोड़ा गया। जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से लोगो को प्रदूषण को रोकने, पर्यावरण की रक्षा के लिये वृक्षारोपण करने तथा यमुना की रक्षा के लिये जाग्रत किया गया।





