मथुरा। आज विजयादशमी के पर्व पर क्षत्रिय समाज और विभिन्न समाजों द्वारा अस्त्र, शस्त्र की पूजा की गयी। ईश्वर से सभी की मंगलकामनायें और देश में सुख, समृद्धि, सदभाव बनाये रखने की प्रभु से कामना की गयी। इस अवसर पर कांगे्रस के वरिष्ठ नेता कुं. नरेन्द्र सिंह ने अपने अवागढ हाउस स्थित निवास पर शस्त्रो की पूजा करते कहा कि गौ ब्राह्मण और पीड़ितों की मदद के लिये क्षत्रियों की तलवार हमेशा उठती रहेगी। दबे-कुचलों का शोषण रोकने के लिये ठाकुरों के शस्त्र हमेशा घनघनाते रहेंगे। दशहरे पर यही संकल्प दशहरा पूजा के बाद लिया गया। आज दशहरा के मौके पर सभी समाज के लोगों द्वारा दशहरा पूजन का आयोजन किया गया। दशहरे पर शस्त्रों की पूजा प्राचीनकाल से चली आ रही है। भगवान श्रीराम की विजय के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने विजय दिलाने वाले इन शस्त्रों की पूजा की थी, तभी से यह परंपरा शुरू होना बताया जाता है। हालांकि लोगों के अलग-अलग मत हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसे ही स्थान देते हैं। आज विजय दशमी पर्व पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने आज अपने-अपने घरों में अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया। विजय दशमी के दिन क्षत्रिय समाज के लोग अपने-अपने घरों में प्राचीन काल से ही शस्त्रों का पूजन करते चले आ रहे है। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय समाज के लोगों में विजयदशमी पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया। आज सुबह से ही समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद अपने शस्त्रों की भी पूजा की।





