गौ वंश की रक्षा को मथुरा में एक जुट हुए समूचे ब्रज के गौ रक्षक

 बैठक में मौजूद गौरक्षा संस्था के पदाधिकारीगण 

पूरे ब्रज में संयुक्त रूप से गौ रक्षा कर स्थापित होगी गौ वंश की महत्ता- गोपेश बाबा

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की आराध्या और ब्रज मण्डल की परम सुशोभित शोभा गौ माता की रक्षा में जुटे सभी गौ रक्षक आज मथुरा में एक साथ एकत्रित हुए और संयुक्त रुप से मिलकर समूचे ब्रजमण्डल भर में गौ वंश की रक्षा संवर्धन का संकल्प लिया।

श्री कृष्ण जन्मस्थान स्थित एक सभागार में आज बैठक कर ब्रज के सभी सक्रिय गौ रक्षकों ने गौ रक्षा का संकल्प दोहराया और संयुक्त रूप से पुरे ब्रज मंडल को गौ भक्षकों से मुक्त करने का संकल्प लिया।पुरे ब्रज में किसी भी कीमत पर एक भी गाय को कटने नहीं दिया जायेगा चाहे इसके लिए क्यों न हमें अपने प्राण ही न्यौछावर करने पड़ जायें उक्त विचारों के साथ इस सभा को संबोधित करते हुए पथमेड़ा गौ धाम के परम गौ रक्षक संत श्री गोपेश बाबा ने सभा की अध्यक्षता की और ब्रज मंडल में गौ भक्षकों से भी सौ गुनी ताकत का गौ रक्षकों का दल स्थापित करने का निर्णय लिया।संत गोपेश बाबा के विचार पर श्री कृष्ण जन्मभूमि संस्थान के गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के पूरन प्रकाश कौशिक ने ब्रज मंडल गौ रक्षक समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए बरसाना धाम से आये संत श्री किशोरी शरण जी महाराज और राया की गौ रक्षक सेना के राकेश बंसल जी ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। ब्रज मंडल गौ रक्षक समन्वय समिति के इस प्रस्ताव पर इसके बाद गोवर्धन के धीरज कौशिक, हर्षवर्धन कौशिक, श्याम जोशी, राजस्थान के ब्रम्हदेव शास्त्री, वृन्दावन के राहुल सिंह राजपुरोहित, होडल से भगत सिंह रावत, राया से सुनील चैधरी, छाता से केवल कृष्ण, कोसीकलां से मदन लाल, विजय सिंह एवं विजय बहादुर जी ने भी अपना समर्थन देते हुए इसमे अपनी आस्था व्यक्त की। सभा में राजमार्ग और सीमन्त क्षेत्र होने के कारण कोसी के गौ रक्षको के सहयोग पर ध्यान देने का भी प्रस्ताव रखा गया। संचालन श्याम जोशी ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti