गौ सेवा के नाम पर पैसा खाले चिन्हित हों

कोतवाली पुलिस में साधु ने दी लिखित शिकायत

मथुरा। देश-विदेश से गायों के नाम पर पैसा इकटठा करने वाले और फर्जी ट्रस्ट चलाने के मामले में वृंदावन कोतवाली में एक साधु ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गौरक्षा संघ के बाबा नागरी दास ने आज कोतवाली प्रभारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र में फर्जी गौशाला और ट्रस्ट के नाम पर कुछ लोग देश विदेशों से गायो के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। ये गायों की सेवा नहीं करते। केवल गायों के नाम पर पैसा इकटठा कर उसे अपना काम चलाते हैं। जबकि ब्रज में गायों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। आये दिन गौ पर अत्याचार हो रहे हैं तो गाय चोर बुरी तरह सक्रिय हैं। रोजाना गायों को लेकर धार्मिक संगठन उनकी सुरक्षा की बात करते हैं जबकि ऐसे फर्जी ट्रस्ट चलाने वाले लोगों ने गायों के नाम पर लाखों रूपया इकटठा कर लिया है उनकी सेवा में एक पैसा भी खर्च नहीं करते। आज साधु ने ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग वृन्दावन पुलिस से की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti