बल्देव। भारतीय जनता पार्टी गौवंश प्रकोष्ठ ने गोपाष्टमी पर्व पर गायों की पूजा अर्चना की तथा अराजक तत्वों द्वारा की जा रही गौ हत्या रोष जताया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, जिला संयोजक नारायण पांडे, संजय दीक्षित, विक्रम सिंह, ऊधम सिंह, वीरेंद्र पांडे, नरेंद्र गोयल, विष्णु अग्रवाल, हलधर गुधौनियां, वंशी, नीरू, दाऊदयाल पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





