वृन्दावन। भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के वरिष्ठ नेता शांतनु गोगोई आज वृन्दावन आये और उन्होंने बाँके बिहारी मंदिर के दर्शन किये। वृन्दावन में बिहारी जी के सेवायत गोपी गोस्वामी ने गोगोई का अभिनन्दन किया। बांकेबिहारी के दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये गोगोई ने कहा की आसाम के रास्ते जितना भी गौ मांस बांग्लादेश जा रहा है उसको रोकने के लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठा रही है। गोगोई ने कहा की असम में भारतीय जनता पार्टी गौ हत्या को रोकने के लिए एक बड़ा आंदोलन करेगी, उन्होंने बताया की केंद्र सरकार असम और आसपास के राज्यों की सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चैकसी भड़ा रही है जिसे की गौ मांस की तस्करी को रोका जा सके। गोगोई ने बताया की रेलवे को पूर्व उत्तर राज्यों से जोड़ने के लिए भी केंद्र सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। केंद्र सरकार ने गुहाटी हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए 1200 सौ करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज भी दिया है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही पूर्व उत्तर राज्यों के विकास को लेकर नयी पालिसी लेकर आ रही है जिससे की पर्यटन के व्यवसाय को एक नयी दिशा मिल सके।





