मथुरा। अमृता देवी गुरूदयाल चैरिटेबिल एजूकेशन सोसायटी द्वारा गौ रक्षा जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विश्रामघाट से यमुना और गौमाता की पूजा कर किया गया। अभियान का शुभारंभ मान मंदिर के संत रमेश बाबा व अन्य संतों द्वारा सामूहिक रूप से यमुना का पूजन कर किया। गौमाता की जय जयकार के उदघोष सुनाई दिये। गौ भक्तों को संबोधित करते रमेश बाबा ने कहा कि गाय भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्यारी हैं। गाय में 33 करोड़ देवता वास करते हंै। गाय से विश्व का अस्तित्व है। गाय बचेगी तो देश बचेगा। अभियान को गनेश बाबा, स्वामी प्रवेशानंद पुरी, नारायन प्रसाद मुदगल, संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी उत्तम चंद शर्मा आदि ने संबोधित किया। जनजागरूकता अभियान को रमेश बाबा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न हिस्सों में होता हुआ यह अभियान वृन्दावन और मांट क्षेत्र में जनजागरूकता करेगा।
इस अवसर पर राधाकृष्ण शास्त्री, सुनील सिंह, रामजीलाल शास्त्री, माधव शरण, ब्रजराज शरण, मोहन राजपूत, राजेन्द्र सिंह, कृष्णा उपाध्याय, आशा सोलंकी, रानी तिवारी, ठा. कमल सिंह, रोहतान सिंह आदि मौजूद थे।





