गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ लोगों ने किया आग के हवाले

कई घन्टे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग, 

पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

मथुरा। बीतीरात दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चैमुहाँ पर ग्रामीणों ने गौवंष से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया, इस ट्रक में मरे हुए गौवंश को देख कर ग्रामीण उत्तेजित हो उठे और ट्रक में आग लगाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस वल ने प्रदर्शन कारियों को खदेडने के लिये बल प्रयोग किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण वन गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देररात उस समय हंगामा हो गया जब प्रतिबंधित पशु भर कर ले जा रहे ट्रक को चैमुहाँ पर लोगों ने पकड़ लिया। ट्रक में बुरी तरह भरे पशुओं को देखकर भीड़ आक्रोशित हो गयी और उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं को उतार कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया । आक्रोशित ग्रामीण इतने उत्तेजित थे।

धूं धूं कर जलता यह ट्रक हुआ उन लोगों के आक्रोश का शिकार जिन्होंने इस ट्रक में प्रतिबंधित पशु को बुरी तरह भर कर जाते हुए देखा । करीब 45  से ज्यादा भरे हुए पशुओं को देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते हुए ट्रक में आग लगा दी । आग जनि और हाई वे जाम की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग इस कदर आक्रोशित थे की उन्होंने आग बुझाने आई दमकल की गाडी पर पथराव कर दिया । घंटो तक चले हंगामे और जाम के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो पर बल प्रयोग कर हाईवे पर जाम खुलवाया।

मथुरा में पशु तस्करी के लिए जा रही गायों को ट्रक सहित ग्रामीणों  ने पकड़ लिया। बताते चले की एक ट्रक में भरकर गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।वह दोपहर में चैमुहाँ पर खराब हो गया।और कई घंटो तक वही पर खड़ा रहा।यह त्रिपाल से बंद था।जब लोगो को इसमें से बदबू आई और उन्होंने त्रिपाल हटाकर देखा तो लोग दंग रह । उसमे करीब 40 गाय मृत अवस्था में और करीब 5 गाय जिन्दा मिली। गए।इससे पहले ही ट्रक ड्राईवर और उसका साथी ट्रक को छोड़कर भाग निकले। ट्रक को आक्रोशित लोगो ने खाली करके बीच चैराहे पर खड़ा कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक बार तो प्रदर्शन कार्यों के बैरंग लोटा दिया ग्रामीण इतने उत्तेजित थे की उन्होंने पुलिस को ट्रक के पास तक नहीं आने दिया और आग बुझने पहुंची दमकर पर पथराव कर दिया। जाम और आग जनी की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए और उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया। 

बाॅक्स 

पशु तस्करों पर लगेगा एनएसए

 

चैमुहा क्षेत्र मंे गायों से भरे ट्रक में मिले गोवंश को लेकर हुये बवाल और जनपद में बढती पशु तस्करी को लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने आज बृहस्पतिवार पत्रकारों से कहा कि पशु तस्करों पर जल्द ही एनएसए की कार्यवाही की जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti