गौशाला में आग लगने से छह गायों की मौत

एक दर्जन से अधिक झुलसी 

मथुरा। वृंदावन स्थित एक गऊशाला में आग लग जाने से छः गायों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक गायें बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। 

वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग में राजपुर के निकट बाल हनुमान गऊशाला में आज शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। छप्परों से आग की लपटें उठते देख गऊशाला के कर्मचारी एवं ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छः गायें जलकर दम तोड़ चुकी थी। जबकि एक दर्जन से अधिक गायें बुरी तरह झुलसकर छटपटा रही थी। आग कैसे लगी, कोई भी नहीं बता सका। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti