गौसना गांव की मुख्यसड़क बन सकती है बड़े हादसे का सबव

राया । कस्बे के मथुरा रोड स्थित गौसना गांव की सड़क का बुरा हाल हो गया। पूर्व में बनी सड़क आज जर्जर हालत में है। जिससे वाहन स्वामी एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि यहां से लोड हुए ट्रक यहां से गुरजते रहते है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

मथुरा रोड स्थित गौसना गांव के मुख्य मार्ग की सड़क से बड़े-बड़े ट्रक भरे माल सहित गुजरते रहते है। जिनकों काफी धीमी स्पीड से गुजरना पड़ता हैं क्योंकि यहां बनी सड़क में एक-एक फुट के गहरे गड्ढे हो गए है। यह भरे ट्रक कभी भी बड़े हादसा होने की चेतावनी देते नजर आते रहते है। आपको बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद इसे एक-दो माह पूर्व बनवाया गया था लेकिन इन गड्ढों को उस समय भी छोड़ दिया गया था, जो आज विकराल रूप ले चुके है। रात्रि के समय यहां कोई भी हादसा हो सकता है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti