ग्राम फैंचरी में यमुना मुक्ति के लिये लोगो को चेताया

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च के आन्दोलन को वृहद बनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ जी द्वारा गांव फैंचरी के ब्रजवासियों को यमुना आन्दोलन में चलने के लिये प्रेरित किया गया। 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिरण पदयात्रा को लेकर ग्रामवासियों द्वारा गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें गांव सैकड़ो ग्रामवासियों ने भाग लिया तत्पश्यात् ग्राम वासियों की सभा की गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि हमारा ब्रजवासी कहलाना तभी सार्थक होगा जब हम ब्रज संस्कृति के संरक्षण के लिये कार्य करें और आज ब्रज की पहचान माॅ यमुना प्रदूषण से कराह रही है। उसको ब्रज से सैकड़ो किलोमीटर दूर बांध दिया गया है अब हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम यमुना मैया की रक्षा के लिये संघर्ष करें। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि ब्रजवासियों यमुना के लिये स्थिति करो या मरो की आ गई है अब की बार हम ब्रजवासी दिल्ली से यमुना मैया को मुक्त करा कर ही लौटेगे। 

गांव के दिगम्बर सिंह मास्टर, कचन सिंह, रामजीत सिंह आदि प्रतिष्ठित जनों के गांव वासियों की ओर से कहा कि हम अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने  के लिये भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेगें। 

इस अवसर पर मुकेश सिकरवार, मूलचन्द पुजारी, जगान्नाथ सिंह, किसन सेठ, रामबाबू, चुन्ना सिंह, भागीरथ, गजेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti