वित्तीय जानकारी देते बैंक अधिकारी
मथुरा।मंगलवार को सिंडिकेट बैक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र मथुरा ने सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान चैमुहांॅ द्वारा गोपी की नगरिया महावन ब्लंाक में चलाऐ जा रहे 6 दिवसीय डेरी एवं पशुपालन प्रोगाम के प्रशिक्षणार्थीयों को वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय प्रबंधन व डेरी पशुपालन ऋण की जानकारी प्रदान की। उन्होंनेे पॅंूजी निर्माण में बचत का महत्व उससे होने वाले लाभ व ऋण के सही प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंषन, सुरक्षा बंधन योजना, मुद्रा योजना की विस्तृत जानकारी दी और प्रशिक्षणार्थीयों की शंकाओं व समस्याओं का निराकरण किया। मुद्रा योजना के अन्तगृत स्वरोजगार के लिए शिशु योजना में पचाह हजार रूपये तक ऋण दिया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र के डारेक्टर सुरेन्द्र कुमार व रामखिलाड़ी शर्मा, दीपक गोस्वामी उपस्थित रहे।





