ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

 छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसएसपी आवास के सामने धरना देते पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लोग।

मथुरा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज शुक्रवार एसएसपी आवास के सामने धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया में सफाई कर्मचारियों को शैक्षिक योग्यता अर्हता रखने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को विभागीय होने के नाते पचास प्रतिशत ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया जाये। सफाई कर्मचारियों को ग्र्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाये। उन्हें निजी अनुरोध पर अंतर जनपदीय स्थानान्तरण का शासनादेश जारी हो। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाये, आदि मांगों को लेकर आज सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। इन लोगों ने जिले में 2009 से 2015 तक रूके हुए वेतनों का आहरण करने की मांग की और कहा कि स्थायीकरण पत्र निर्गत किये जायें। दण्डात्मक कार्यवाही समाप्त की जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti