
मथुरा। जिला अधिकारी बी0 चन्द्र कला की अध्यक्षता में निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान एंव स्वच्द पंचायत सप्ताह मनाये जाने के उद्देश्य से जिला स्वच्छता समीति की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभा कक्ष मे संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय होना चाहिए, ताकि घर की महिलाओं तथा बेटियो को शौच के लिए इधर-उधर न भटकना पडे,। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वच्छ शौचालयों के निमार्ण हेतु शासन स्तर से आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि ग्रामीणजन शौच के लिए इधर-उधर न जायें और साफ-सफाई बनी रहें। उन्होंनं कहा कि हम सब लोगों का दात्यिव है अपने-अपने गाॅंव को स्वच्छ रखे, कूडा इधर-उधर न फेकें निर्धारित स्थान पर ही कूडा डाले और समय -समय पर उस स्थान की सफाई भी करबातें रहें, जिससे सफाई व्यवस्था सुनिश्चत होती रहे। गाॅंव की नाली-नालों तथा गलियों को साफसुथरा रखने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत मे सफाईकर्मी नियुक्त हैं, उनसे भी लगातार सफाई करातें रहे। उन्होनंे कहा कि हम निर्मल भारत की तभी कल्पना कर सकते हैं जब हम स्वय जागरूक होगें और सफाई व्यवस्था में लगातार सहयोग देगें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पचायतो को वर्तमान शासन द्वारा पुरी आर्थिक मदद दी जा रही है, तथा उनकों यह अधिकार भी प्रदान किये गयें है, कि ग्राम पचायत की धनराशि ग्राम के विकास तथा उसकी स्वच्छता पर ही खर्च की जाये। जिला अधिकारी ने सभी का आव्हान किया है कि निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत किये जाने वाले विकास कार्यो को हम ईमानदारी से पूर्ण करें तभी इस अभियान की सार्थकंता सिद्ध होगी। घर में शौचालय होने तथा गाॅवों की सड़के तथा गलियाॅं स्वच्छ होगी तो हमारे बच्चे तथा स्वंय हम अनेकों बीमारियों से हम बच सकेंगे और स्वच्छ जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यह दायिात्व है कि घर के आस-पास तथा गाॅव में अनावश्क रूप से गन्दे जल का भराब न हो कूडे को इधर-उधर न फेकें निश्चित अवधि में साफ-सफाई करते तथा करावाते रहें। स्वच्छ पेयजल के लिए भी गाॅंव में उचित स्थान पर हैण्ड पम्प लगे होने चाहिए, जिससे स्वच्छ पेयजल सभी ग्रामीणजनों उपलब्ध हो सकें, तभी हम निर्मल भारत की परिकल्पना को साकार रूप दे सकतें है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकरी उमेश त्यागी, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS