ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा देश व्यापी अभियान चलाया

 

नैतिक शिक्षा से  देश भर के छात्र- छात्राओं को प्रेरित  करने के लिये ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा देश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा विभिन्न शहरों व कस्बो में जाकर संगोष्ठी कर छात्रों को नैतिक शिक्षा व नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इसी क्रम में ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा 17 अक्टूबर को मथुरा वृन्दावन मार्ग पर ंिस्थत रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के आॅडीटाॅरियम में 1 दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई कालेजों के छात्र- छात्राओं और अध्यपकों के साथ- साथ नगर के गणमान्य लोगो ने भाग लिया। डाॅ. उमेश शर्मा ने मंच का संचालन करते हुये संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आज वर्तमान समाज में युवा वर्ग में घट रहे नैतिक मूल्य, मानवीय मूल्य और उनका चारित्रिक पतन समाज के लिये चिन्तन का विषय है इसलिये आज का विषय नैतिक शिक्षा और युवा वर्ग रखा गया है। मंचासीन अतिथियों में मथुरा के विधायक प्रदीप माथुर, बल्लभ कुलीय आचार्य श्री पंकज गोस्वामी जी महाराज, रामकृष्ण मिशन के स्वामी श्री अनिमेशानन्द जी महराज, श्री इन्द्रनीलमणि दास, ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के संयोजक स्वामी नारायण दास बाबा, डाॅ लक्ष्मी गौतम, मन्जुलता पाण्डेय आदि अतिथिगणों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया । संगोष्ठी के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद दास जी महाराज का कृष्णकान्त अवस्थी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के श्री स्वामी अनिमेशानन्द जी महाराज एवं श्री इन्द्र मणि दास ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः गुरूर्देवो भव का मंत्र दिया और कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता के साथ साथ गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें गुरू की हर आज्ञा का पालन करना चाहिये। 

मथुरा विधायक प्रदीप माथुर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के संयोजक स्वामी नारायण दास बाबा के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि  व्यक्ति अपने नैतिक आदर्शाे  के बल पर ही जीवन में उन्नति के पथ पर बढता है। हमें भी अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को बढावा देते हुये अपने बडो का  आदर करना चाहिये और सत्य का पालन करते हुये पूर्ण इमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढाना चाहिये। 

बल्लभ कुलीय आचार्य श्री पंकज गोस्वामी ने उपस्थित युवा वर्ग के टेलीविजन व इंटरनेट की ओर उनके अत्यधिक खिचाव को गलत ठहराया उन्होने फिल्मी सितारों को अपना आदर्श बनाने को भी गलत ठहराते हुये कहा कि बच्चों को अपने आदर्श कर्मयोगीयों को बनाना चाहियैं

समाजसेविका डाॅ लक्ष्मी गौतम ने बालिकायों में नैतिक मूल्यों के बढावे की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और बालिकाओं से शालीनता और सभ्यता के साथ समाज में व्यवहार कर अच्छी छाप छोडने की बात कहीं। 

सुखदा भक्ति की प्राचार्या मन्जूलता पाण्डेय व प्रेेम महाविद्यालय  के प्रधानाचार्य डाॅ. देवप्रकाश शर्मा ने भी वक्तव्य के माध्यम से अपने विचार रखे।

ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के संयोजक स्वामी श्री नारायण दास बाबा ने कार्यक्रम के अन्त में सभी आगन्तुक अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कहा कि सभी ने इस कार्यक्रम में सम्मलित हो अपने विचारों से युवा वर्ग को नई राह की ओर प्रेरित किया है हम आशा करते है कि बच्चे यहां से नई शिक्षा लेके जायेगें 

संगोष्ठी की व्यवस्था तेजप्रताप सिंह, डाॅ उमेश शर्मा, भगवान दास चैधरी, कृष्णकान्त अवस्थी द्वारा की गई।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti