घटतोली पर पैट्रोल पम्प पर हुआ विवाद

मथुरा । शहर के कंकाली स्थित एक पैट्रोल पम्प पर आज घटतोली का मामला आने से वहां पम्प के लोगों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ लग गई। बताया गया कि यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने एक होटल के किनारे बने पैट्रोल पम्प पर 100 रूपये का पैट्रोल अपनी बाइक में डलवाया। लेकिन जब दरोगा जी ने टंकी खोलकर देखी तो उसमें पैट्रोल नहीं था इस बात को लेकर खूब कहासुनी हुई। मौके पर अधिकारियों को बुलाने की कहने पर पैट्रोल पम्प का मालिक 100 रूपये वापिस करने को राजी हो गया और बोला यह बात किसी को मत बताना। अक्सर इस पम्प पर घटतोली की शिकायतें मिलती रहती है। बताया गया कि पुलिस की गाड़ियों में यही से डीजल, पैट्रोल भरवाया जाता है। जिसके चलते कर्मचारी हेकड़ी में रहते है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti