घटिया सामग्री से हो रहा है डूडा का कार्य

मथुरा। जयसिंहपुरा स्थित मलिन बस्ती, राधाकृष्ण वाटिका कालोनी, गणेश धाम में डूडा द्वारा घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 24 के सभासद सतेन्द्र शर्मा ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि इन कालोनियों के वाशिंदे जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां गरीब, असहाय लोग रहते हैं। डूडा के मकान बने हैं उसके बावजूद राजकीय निर्माण निगम द्वारा नाली व इण्टरलाॅकिंग निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जबकि विभाग द्वारा ऐसे मार्गों को पक्का कराया गया है जहां पर एक भी डूडा का मकान नहीं है। मानकों को ताक पर रखकर संबंधित ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर घटिया सामग्री से लीपापोती कर ली है। कई गली अधूरी छोड़ दी हैं जिससे आवागमन बाधित है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti