धर्म प्रेमी जनता नंदोत्सव पर्व के मौके पर भंडारे का आयोजन करते हुए
मथुरा। आज नंद उत्सव को लेकर घरों में प्रमुख मंदिरों में कढ़ी चावल का मनोरथ कर मनाया गया। वहीं मंदिरों में आज नंदोत्सव का लेकर विभिन्न सामग्री, बर्तन, खिलौने, पैसे आदि लुटाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि नंद के घर कान्हा के जन्म लेने पर भारी खुशी के बीच नंदबाबा ने अपना खजाना गरीबों में लुटाया तभी की कहावत हैं। ‘नंद के आनंद भैया जय कन्हैयालाल की। हाथी लिये घोड़ा लिये और लीनी पालकी।’ इस प्रकार नंद बाबा ने अपना सबकुछ जी भरकर लुटाया। इसी क्रम में मंदिरों में आज ऐसा ही उत्सव मनाकर विभिन्न वस्तुएं लोगों में धर्मालुओं ने दिल खोलकर भंडारे चलाये और आने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। आज नंदोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में भंडारे चला रहे लोगों ने कढ़ी चावल तीर्थयात्रियों को बांटा। समूचे शहर के बाजारों में भंडारों के अन्तिम दौर दोपहर तक चलते देखे गये। स्वामी घाट पर त्रिदिवसीय भंडारे का आज अन्तिम दिन पर श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल बांटने का कार्य चलता रहा। ब्रज के घरों में कढ़ी, चावल का प्रभु को भोग रखकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।





