मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में नामजदों ने घर में घुसकर परिजनों से जमकर मारपीट की तथा ग्रहस्वामूी की पत्नी को बुरी नियत से दवोच लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चू सिंह पुत्र खूबीराम निवासी इब्राहिमपुर महावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौसी अनिल पुत्र गंगा प्रसाद ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलाहों से लैंस होकर घर में धवा वोल दिया इस दौरान उन्होंने परिजनों से मारपीट की तथा उनकी पत्नी को बुरी नियत से दवोच लिया। तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।





