वृंदावन। नगर के श्यामकुटी में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवारीजनों के साथ एक ही परिवार के छह लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने इस घटना से लोगों को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्रतार किया है। जानकारी के अनुसार महावीर पुत्रा सरदार सिंह निवासी श्याम कुटी वृंदावन के घर में गोपाल, अशोक, विक्रम, दीपंन, सतपाल, रवि ने मारपीट और हेमलता, जौली, योगेश को लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और पफायरिंग की। पुलिस ने घटना में लिप्त सतपाल और अजय को तमंचा और चार कारतूस सहित गिरफ्रतार कर लिया है।





