घर में घुसकर बुरी नीयत से लडकी को पकड़ा

मथुरा। नामजद आरोपियो ने घर में घुसकर गृहस्वामी की बहिन को बुरी नीयत से न केवल पकड लिया बल्कि गृह स्वामी की जेब से नगदी व मोबाइल भी छीन ले गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के अतर्गत गांव ककरेटिया निवासी त्रिलोकी पुत्र हुबलाल अपने चार अन्य साथियो के साथ अपने ही गांव के निवासी दीनदयाल के घर में घुस गया। आरोपियो ने गृह स्वामी की बहिन के साथ गाली गलौज कर बुरी नीयत से न केवल उसे पकड़ लिया बल्कि गृहस्वामी की जेब से 27 सौ रूपये व एक मोबाइल फोन भी छीन ले गये। आरोपी गृह स्वामी को जान से मारने की भी धमकी दे गये। घटना की रिपोर्ट पीडित दीनदयाल पुत्र विजेन्द्र कुमार ने सभी आरोपियो के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर थाना राया में दर्ज करा दी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti