मथुरा। थाना बरसाना के गाॅव जिरावली में नामजद युवक ने पडौसी के घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भोग गया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पति ने नामजद युवक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया पुत्र धर्म सिंह निवासी जिरावली थाना बरसाना ने अपने पडौसी युवक फत्ते पुत्र गिर्राज निवासी जिरावली थाना बरसाना मथुरा ने उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा, पीडि़ता द्वारा जब इसका विरोध किया तो नामजद युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैंे।





