घर में घुसकर युवती से दुराचार

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में नामजदों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पडौसी के घर में घुसकर उसकी पुत्री को धोखे से दवोच लिया और उसके साथ दुराचार कर डाला। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रामभरोसी पुत्र मनोहर दोना नाम (दोनों काल्पनिक नाम) निवासी अजीजपुर थाना कोसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडोस में रहनें वालें गुलशन, रहीश, गयालाल पुत्रगण बलराम निवासीगण अजीजपुर, बलराम पुत्र नामालूम, बनवारी लाल पुत्र बच्चू ने एकराय होकर उनके घर में घुस आये और उनकी पुत्री को धोखे से दवोच लिया और उसके साथ गुलशन ने दुराचार कर डाला। युवती व परिजनों द्वारा विरोध करने पर नामजदों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti