घर से बुलाकर अधेड़ की हत्या कर शव गायब किया

मथुरा। हाईवें क्षेत्र के माल गोदाम रोड़ गोपाल नगर में नामजदों ने एक अधेड़ व्यक्ति को घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी तथा उसके पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरें को आग से क्षत विक्षत कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुनहरी कालोनी सदर बाजार मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिरजू पुत्र राम स्वरूप निवासी कुमार मौहल्ला सदर बाजार मथुरा ने अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से उसके पिता को घर से बुलाकर ले गये और उन्हें एकान्त में लेजाकर उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी तथा शिनाख्त छिपाने के उदेश्य से चेहरें पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के बाद शव को माल गोदाम रोड़ पर फैक दिया। पुलिस ने शव को अज्ञात में बरामद किया लेकिन बाद में मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कपड़ों से कर घटना की रिपोर्ट हत्या किये जाने की नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti