मथुरा। अज्ञात चोर थाना राया के गांव धर्मपुरा से एक घर लाखो के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के अंतर्गत गांव धर्मपुरा निवासी डाक्टर गंगाराम शर्मा के घर में घुसकर अज्ञात चोर अलमारी से जेवरात व कपड़ा चुरा ले गये। थाना हाइवे के अंतर्गत बी 13 मौहल्ला प्रहलाद नगर निवासी अब्बल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के घर का ताला तोडक़र नामजद आरोपी घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान चुरा ले गये। पीडि़त गृहस्वामी ने चोरी के आरोप में अपने भाई सुभाष व उसके दो अन्य साथियो के विरूद्ध थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।





