घरों में घुस रहा है नालों का गंदा पानी

मथुरा। इण्टक नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष जनता के प्रति उदासीन हैं। अभी तक नालों की सफाई न होने से सड़कों पर थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है जिससे स्कूली छात्र-छात्रायें और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव से लोगों में आक्रोश है। इंटक ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सफाई नहीं हुयी तो इण्टक हर चैराहे पर चेयरमैन का पुतला दहन करेगी, घेराव प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन जयसिंहपुरा में रहती हैं। मैथोडिस्ट जयसिंहपुरा गायत्री तपोभूमि के पीछे व वृन्दावन मुख्य मार्ग पर गंदे नालों का पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। खाद्य पदार्थ सड़क गये। गंदे पानी से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ज्योति नगर, जमुना नगर, टुण्डा बिहार, नवनीत नगर, कृष्णा बिहार, हाईवे लिंक रोड से राधिका बिहार में दर्जनों कालोनियांे में गंदा पानी भरने से लोग परेशान हैं। पुराना बस स्टैण्ड के पीछे झींगुरपुरा, नया नगला से जुड़ी कालोनी में लोग इस गंदे नाले के पानी से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti