घोषणा होते ही तहसील संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

संघर्ष समिति के साथ क्षेत्र के हजारों लोग करेगे गिरिराज जी का दुग्द्याभिषेक

गोवर्धन तहसील बनाओं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता कस्बे के सौंख अडडा पर आतिशबाजी करते हुए 

गोवर्धन। प्रदेश की सपा सरकार द्वार आज गोवर्धन क्षेत्र मंे तहसील मुख्यालय की स्थापना की घोषणा होते ही स्थानीय लोगों के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष मंे जुटी चली आ रही गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति और श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा पर जमकर खुशिया मनायी। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सौंख अडडा पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयों बांट कर ये खुशी एक दूसरे से साझा की। श्री कौशिक ने बताया कि गिरिराज महाराज की कृपा से मिली इस सफलता पर आज गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक और मानसी गंगा की परिक्रमा का भव्य कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा।

गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग को लेकर संघर्ष करते चले आ रहे गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति और श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कस्बे के सौंख अडडा पर जमकर आतिशबाजी की। समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने तहसील की इस स्थापना के लिये लम्बा संघर्ष किया है। उन्होंने क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ मिलकर रैली प्रदर्शन पोस्टकार्ड अभियान अनेकों ज्ञापन और दर दर की ठोकरें खायी है। भगवान गिरिराज महाराज की कृपा और क्षेत्र के हजारों लाखों लोगों की दुआओं से आज शासन ने उनके संघर्ष को सफल साबित कर दिया। श्री कौशिक ने शासन की इस घोषणा पर सपा सरकार को लाख लाख साधुवाद देने के साथ साथ क्षेत्र के लोगों की ओर अनेकों दुआऐं भी दी है।

श्री कौशिक ने इस घोषणा को भगवान गिरिराज महाराज की कृपा मानकर आज मंगलवार को तहसील बनाओं संघर्ष समिति एवं श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, कई गाॅवों के प्रधान और अन्य लोगों के साथ एक जुट होकर श्री गिर्राज दनघाटी मंदिर पर गिरिराज प्रभु का भव्य दुग्धाभिषेक करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस दौरान वे क्षेत्र के सभी लोगों के साथ मानसी गंगा की परिक्रमा भी करेगें। इसके बाद सभी लोग मिलकर एक साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करेगें। इस कार्यक्रम की जानकारी डा0 संजीव कौशल ने दी। इस मौके पर गिरिधारी सेठी, मोहन सिंह पूर्व प्रधान, निबौरी काका, सन्टी सेठ, दीपक शर्मा, रामबाबू सैनी आदि मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti