चंद्रपाल सिंह पौनिया बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव

मथुरा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इसमें चंद्रपाल सिंह पौनिया को जिलाध्यक्ष चुना गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव मुकुन्द उत्सव में आयोजित समारोह के मध्य किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महामंत्री शिव वरुण यादव, मंडलीय अध्यक्ष आरके शर्मा, मंडलीय मंत्री छत्तर सिंह की देखरेख में शुरु हुआ। चुनाव को लेकर प्रातः से ही समारोह स्थल पर जिले के विभिन्न सरकारी कई दर्जन विभागों के सैंकडों कर्मचारी नेता व सदस्यगण मौजूद रहे। चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरु होते ही सभी ने आम सहमति से जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध रूप से चुनाव कराया गया। इसमें बीडी जोशी, चैधरी दलवीर सिंह को संरक्षक, चंद्रपाल सिंह पौनियां को अध्यक्ष, देवेन्द्र प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरालाल निषाद को मंत्री, रघुवीर सिंह छौंकर को आडीटर चुना गया। विदित हो श्री पौनियां इससे पूर्व वाणिज्य कर विभाग की ऐसोसिएश्एन के प्रांतीय मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। नवीन कार्यकारिणी गठित होने पर जगवीर सिंह नेत्रपाल सिंह, छेदालाल पाठक, निर्भय कुमार जैन, लोकंिसह, दिनेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, संजय कुलश्रेष्ठ, महेन्द्र सिंह, दौलत राम, कृष्ण कुमार रावत, विजेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत, गोविंदराम पांडेय, कैलाश लोधी आदि मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti