बाहुबली सीरिज की दूसरी फिल्म पहली की बनिस्पत कहीं अधिक भव्य और दमदार होगी। एक्शन भी ऐसे कि पहली फिल्म के एक्शन छोटे पड़ जाएंगे। कुछ इसी तरह का कहना है कि फिल्म के अभिनेता राणा दग्गुबाती का। राणा बताते हैं कि बाहुबली-2 में एक्शन के दृश्य ऐसे होंगे जिससे पहली फिल्म छोटी जान पड़ेगी। इन्हें जबरदस्त ढंग से शूट किया गया है और ये चकित कर देने वाले हैं। फिल्म अगले साल 28 अप्रेल को रीलिज होगी। वे कहते हैं कि आगामी दूसरी किस्त में मारधाड़ के दृश्य, पहले के मुकाबले अधिक भव्य और बेहतर हैं. ‘बाहुबली-दि कनक्लूजन’ एसएस राजमौली निर्देशित फिल्म का अंतिम भाग है। इसमें राणा, प्रभास और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
एयरटेल मुफ्त देगी 3 जीबी का 4-जी मासिक डेटा
पहले ही दिन सुल्तान पछाड देगी इन फिल्मों को!
बाहुबली के बाद इस फिल्म ने मचाई विदेश में धूम....