चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर किया याद

गांव सतौहा स्थित शान्तुन बिहारी गौशाला में वृक्षारोपण करते छात्र 

मथुरा। वीर क्रान्तकारी शहीद चन्द्र शेखर आजाद के जन्मदिवस पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के सामाजिक क्रिया कलाप विभाग विद्यालय के भैयाओ द्वारा गाँव सतौहा स्थित शान्तुन बिहारी गौशाला मे वृक्षारोपण कर याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पौधा रोपण और क्रान्तकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन वृन्तात पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डा. राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ्य समाज का निर्माता होता है। ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। क्योंकि दिन ब दिन बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने में वृक्ष महती भूमिका निभाते हैं। सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का काम किया जा रहा है ऐसे में हम सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

इसी क्रम मे समाजिक कार्यकर्ता  उमेश शर्मा ने शहीद चन्द्र शेखर के जीवन वृन्तात पर प्रकाश डालते हुए बताया 23 जुलाई को चन्द्र शेखर आजाद का जन्म हुआ द्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश के कई क्रांतिकारी वीर-सपूतो की याद आज भी हमारी रुह में जोश और देश प्रेम की एक लहर पैदा कर देती है. एक वह समय था जब लोग अपना सब कुछ छोड़कर देश को आजाद कराने के लिए बलिदान देने को

तैयार रहते थे और एक आज का समय है जब अपने ही देश के युवा  अपने मार्ग से भटक कर अपनी और अपने परिवार के बारे मे सोचता रहता है देशभक्ति की जो मिशाल हमारे देश के क्रांतिकारियों ने पैदा की थी अगर उसे आग की तरह फैलाया जाता तो संभव आजादी के बाद हमें फिर से विश्व गुरू होते , वीरता और पराक्रम की कहानी हमारे देश के वीरक्रांतिकारियों ने रखी थी वह आजादी की लड़ाई की विशेष कड़ी थी

जिसके बिना आजादी मिलना नामुमकिन था.देशप्रेम, वीरता और साहस की एक ऐसी ही मिशाल थे शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद. 25 साल की उम्र में भारत माता के लिए शहीद होने वाले इस महापुरुष के बारें में जितना कहा जाए उतना कम है, 27 फरवरी 1931 में चन्द्रशेखर आजाद शहीद हो गयेे जिन्होंने हमें

स्वाभिमानपूर्वक अपने इतिहास और संस्कृति की संरक्षा की अविचल प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डा. राकेश चतुर्वेदी, उमेश शर्मा, डिगम्बर, कोमल सिंह, अजय, मानवेन्द्र, संजय, अक्षय, सनी, धीरज, आकाश ,अमन, पप्पु, गुलाब, मनोज, गौरव, अभिषेक, मुकेश आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण

  1. अक्षय नवमी त्योहार पर पूजा करने की संपूर्ण विधि




Mediabharti