मथुरा। ऐलाने इन्कलाव के अध्यक्ष शिवानन्द तिवारी, सचिव विनिता मूणत, राहुल इन्कलाव, व गोविन्द पवार ने प्रधनमंत्राी को भेजे ज्ञापन में महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद को शहदत के 84 वर्षो के बाद भी शहीद का दर्जा नहीं दिये जाने पर खेद व्यक्त किया हैं। ज्ञापन में कहा है कि मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिलें के भावरा नामक गाॅव में जन्में शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने पन्द्रह वर्ष की आयु से भारत की आजादी के लिए कई क्रान्तिकारी गतिविधियों में भाग लिया। वह हिन्दूस्ािान सोशियलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियन के कमांडन्डर इन चीपफ थे। आजादी के लिए काकोरी कांड, सांडर्स वध्, अर्सेवली बमकांड, वाइसराय टैक उड़ानें जैसी योजनाओं में अपनी अहम भूमिका निभाई। इसके बाद भी 84 वर्षो में किसी भी सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया। इससें देशभक्तों में भारी निराशा हैं। संगठन ने प्रधनमंत्राी से अपनी की है कि महानक्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पर एक सिक्का जारी किया जाये जिससें आने वाले समय में इस अमर शहीद को याद रखा जा सकें। यही सभी देशवासियों की सच्ची श्रद्वाजंलि होगी।





