चयनित लोहिया ग्राम हबीबपुर का सीडीओ ने किया आज सघन निरीक्षण

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत वर्ष 2014-15 के लिए चयनित विकास खण्ड बल्देव के लोहिया ग्राम हवीवपुर का आज सघन निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम को जोड़नें वाले सम्पर्क मार्ग की अत्यन्त दयनीय स्थिति पर गहरा असंतोष जाहिर किया पूछताछ करने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड द्वारा बताया गया कि सम्पर्क मार्ग मरम्मत हेतु जिला योजना के अन्र्तगत प्रस्ताव बना करे प्रेषित किया जा चुका है, धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

उन्होंने गाॅंव में विद्युत,सी0सी0 रोड़ स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सोलर लाइटें की स्थिति एंव समाजवादी पेंशन आदि के कार्यो की उपस्थित जनों तथा अधिकारियों से बिन्दुवार जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें अवगत कराया है कि धनराशि प्राप्त हेतु हुए ही कार्य कराये जायेंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया हे कि स्वच्छ शौचालय एंव सी0सी0 रोड के कार्य माह दिसम्बर में शुरू करा दिये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को अवगत कराया है कि शासन द्वारा स्वच्छ शौचालय की धनराशि अब 12 हजार रूपये प्रति शौचालय कर दी गई। अब इसमें लाभार्थी को कोई भी अंश नहीं देना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव एंव सहायक विकास अधिकारी पंचयात को निर्देश दिये हैं कि हनुमान टीला पर रोपित किये गये पौधों को सुरक्षित रखने हेतु उनका निरीक्षण करतें रहे एंव शेष पौधों को भी शीघ्र रोपित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पौधों को जीवित रखने के लिए मनरेगा योजना के अन्र्तगत श्रमिक का प्रावधन किया जाये ताकि वह जिम्मेदारी से नियमित पौधों की देखभाल कर सके। उन्होंने गाॅव में लगी टी0टी0एस0पी0 के बारे में जानकारी की तो ग्रामीणों द्वारा उन्हे बताया गया कि जब से यह टंकी बनी है तब से आज तक यह चालू नही हो सकी है। इसके लिए उन्होने सहायक अभियंता एम0पी0 सिंह को निर्देशित किया है कि वे स्थलीय निरीक्षण कर इसके संबंध में निरीक्षण रिपोर्ट कल तक उन्हें उपलब्ध करायें। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभिंयता, विद्युत तथा खण्ड विकास अधिकारी बल्देव एंव अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti